हाजीपुर, अप्रैल 29 -- पटेढ़ी बेलसर। सं.सू. बेलसर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को नकली शराब बंनाने वाली एक फैक्ट्री को पकड़ा है। पुलिस ने वरीय अधिकारियों के निर्देश पर थाना क्षेत्र के चकगुलामुद्दीन गांव स्थित कई बगीचों में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने बड़े पैमाने पर नकली शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाली सामग्री जैसे ब्रांडेड शराब कंपनी का रैपर, शराब बनाने वाला स्प्रिट एवं खाली बोतल एवं नकली शराब बरामद की है। इस दौरान चकगुलामुद्दीन गांव के सहनी टोले स्थित कई जगहों पर पुलिस की छापेमारी जारी है। पुलिस ने भी माना कि नकली शराब बनाने का कारोबार काफी दिनों से एक नेटवर्क बनाकर चलाया जा रहा था। पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस को आशंका है कि इस नेटवर्क में वह शामिल है। पुलिस उसे पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष प्रवी...