हाजीपुर, अप्रैल 11 -- पटेढ़ी बेलसर। सं.सू. बेलसर थाना क्षेत्र के मौना विसुनपुर गांव में एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृत चकगुलामुद्दीन पंचायत के मौना विसुनपुर गांव निवासी दीपक पटेल की 27 वर्षीय पत्नी राधा कुमारी बताई गई है। घटना के बारे में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि घटना के वक्त मृत महिला के सास-ससुर खेत में काम कर रहे थे। मृत महिला का शव घर से बाहर था तथा मृत महिला के गले पर काले रंग की रस्सी का निशान बना हुआ था। लोग तरह-तरह की चर्चा करते दिखे। मृत महिला के पति दूसरे प्रदेश में मजदूरी करते हैं। वहीं उसका छोटा भाई घर पर ही रहता है। लोग दबी जुबान से प्रेम-प्रसंग की बात भी कर रहे थे। मृत महिला के दो छोटे बच्चे हैं और वह करीब 3 महीने की गर्भवती भी थी। उसका मायका मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना के भगवानपुर गोहा है। मृत महिला के ...