बेलसंड विधायक पर जमीन रजिस्ट्री में 31 लाख हड़पने का आरोप
मुजफ्फरपुर, अगस्त 30 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बेलसंड विधायक अमित कुमार रानू सहित पांच लोगों के खिलाफ जमीन रजिस्ट्री करवाकर 31 लाख रुपये हड़पने के आरोप में ब्रह्मपुरा थाने में मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के कृष्णाटोली निवासी आशा देवी ने दर्ज कराई है। अन्य आरोपितों में विधायक के भाई सोनू सिंह, कार्तिक कुमार, राहुल कुमार व उज्ज्वल कुमार शामिल है।एफआईआर में आशा देवी ने कहा है कि वर्ष 2022 में विधायक व अन्य आरोपितों ने मिलकर उसकी सात डिसमिल जमीन रजिस्ट्री कराई। जमीन की कीमत 35 लाख रुपये तय की गई थी। विधायक व अन्य आरोपितों ने उसे विश्वास में लेकर तत्काल बस चार लाख रुपये देकर जमीन रजिस्ट्री करा ली। बकाया रुपये बाद में देने का आश्वासन दिया। इसके बाद रुपये मांगने पर टालमटोल करते रहे। अब तक उसे बकाया रुपये नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.