सीतामढ़ी, अप्रैल 26 -- सीतामढ़ी। बेलसंड थाना क्षेत्र के लोहासी गांव में रविवार को एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में झाड़ी से बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुनि जंगो राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान लोहासी गांव के वार्ड 11 निवासी हरिश्चंद्र राय की 48 वर्षीय पत्नी सुरजी देवी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कहीं अन्य स्थान पर कर शव को यहां लाकर फेंक दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि सुरजी देवी की दो शादियां हुई थीं। पहली शादी सहदेव राय के साथ हुई थी। जबकि करीब पांच वर्ष पूर्व उन्होंने हरिश्चंद्र राय से विवाह किया था और उसी के साथ रह रही थीं। थानाध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.