सीतामढ़ी, मार्च 27 -- सीतामढ़ी। बेलसंड अंचल कार्यालय से जुड़े एक कर्मचारी का कथित रूप से रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति से रुपये लेकर कर्मचारी द्वारा उसकी गिनती करते हुए देखा जा रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि 'हिन्दुस्तान' अखबार नहीं करता है। इस मामले को लेकर प्रखंड प्रमुख अनुजा कुमारी ने राजस्व विभाग के मुख्य सचिव को आवेदन भेजकर पूरे प्रकरण की जांच और दोषी पर कार्रवाई की मांग की है। प्रमुख ने आवेदन के साथ संबंधित वीडियो भी प्रेषित किया है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि बेलसंड अंचल कार्यालय में परिमार्जन और दाखिल-खारिज जैसे कार्यों के नाम पर राजस्व कर्मचारी द्वारा अपने एक सहयोगी की मदद से अवैध वसूली की जा रही है। प्रमुख ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर विधि-सम्मत कार्रवाई सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.