सीतामढ़ी, मार्च 14 -- बेलसंड, एक प्रतिनिधि। प्रखंड कृषि कार्यालय बेलसंड में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व प्रखंड कृषि पदाधिकारी (बीएओ) नवीन कुमार ने किया। इस दौरान विभिन्न पंचायतों से पहुंचे किसानों ने केसीसी ऋण के लिए आवेदन जमा किया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने बताया कि शिविर में कुल 15 किसानों के आवेदन प्राप्त हुए हैं। सभी प्राप्त आवेदनों की जांच कर संबंधित बैंकों को भेज दिया गया है। जिससे आगे की प्रक्रिया पूरी कर किसानों को केसीसी ऋण उपलब्ध कराया जा सके। वहीं जिन किसानों के आवेदन अधूरे पाए गए हैं। उन्हें आवश्यक सुधार कर अगले दिन पुनः जमा करने की सलाह दी गई है। शिविर में किसानों को केसीसी योजना के लाभ और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। इस मौके पर कृषि समन्वयक प्रेम चंद्र, सेंट्रल कोऑपरेटिव ब...