सीतामढ़ी, दिसम्बर 10 -- सीतामढ़ी, कार्यालय संवाददाता। बिहार एसटीएफ ने गुप्त सूचना पर बेलसंड थाना क्षेत्र में छापेमारी कर हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट के कई मामले के दो शातिरों को दबोचने में सफलता पायी है। एसपी कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार एसटीएफ ने गिरफ्तार एक शातिर के पास से पिस्टल, जिंदा गोली व मैगजीन के साथ मादक पदार्थ भी बरामद किया है। गिरफ्तार की पहचान रुन्नीसैदपुर थाना के बाराडीह निवासी शेखरसिंह के रूप में की गयी है।उसके पास से एसटीएफ ने एक पिस्टल, चार जिंदा गोली व दो मैगजीन बरामद की है। साथ ही 468 ग्राम मादक पदार्थ भी पकड़ा है। इसपर हत्या, लूट व आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज है। बेलसंड थाना में एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। वहीं दूसरे गिरफ्तार की पहचान रुन्नीसैदपुर के बाराडीह निवासी शिबू कुमार के रूप में की गयी है। इसकी गिरफ्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.