सीतामढ़ी, अप्रैल 1 -- सीतामढ़ी। बेलसंड प्रखंड के लोहासी पंचायत अंतर्गत वार्ड एक स्थित दमामी टोला जयनगर में मंगलवार की देर रात आगलगी की घटना में दो घरों सहित लाखों रुपये की संपत्ति जल गई। इस अगलगी में जहां गृहस्थी का सारा सामान नष्ट हो गया। वहीं पांच बकरियां जिंदा जल गईं और एक नाश्ते की दुकान भी पूरी तरह राख हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जयनगर निवासी संजय मुखिया और शीतल मुखिया के घर में रात करीब दो बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया।आग की लपटें इतनी तेज थीं कि घर में रखा अनाज, कपड़ा, फर्नीचर, बाइक सहित अन्य जरूरी सामान जल गए। इस दौरान घर में बंधी पांच बकरियां भी आग की चपेट में आकर जिंदा जल गईं। घटना के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया और ग्रामीणों ने अपने स्तर से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.