मुजफ्फरपुर, अगस्त 29 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। अहियापुर थाने के झपहां उदनडीह गांव में 20 अगस्त को 52 लोगों की बाउंड्री व अद्धनिर्मित मकान तोड़ने के मामले में पुलिस ने तीन पीड़ितों को बयान के लिए शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट में पेश किया। इसमें से एक पीड़ित का बयान ही दर्ज हो पाया। दो पीड़ितों का शनिवार को बयान दर्ज होगा। अहियापुर थानाध्यक्ष शरत कुमार ने बताया कि फिलहाल तीन पीड़ितों को बयान दर्ज कराने कोर्ट भेजा गया था। अन्य पीड़ितों का भी बयान होगा। आरोपित बेलसंड विधायक अमित कुमार रानू व अन्य फरार के गिरफ्तारी वारंट के लिए कोर्ट में अर्जी दी जाएगी। यह भी पढ़ें- बेलसंड विधायक का एक और गुर्गा गिरफ्तार, गैंग में 100 से अधिक हिस्ट्रीशीटर यह भी पढ़ें- चिराग के विधायक अमित की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जमीन कब्जा गिरोह के गुर्गे ने किया बड़ा खुलासा

हिंदी...