सीतामढ़ी, अप्रैल 11 -- सीतामढ़ी। नगर पंचायत बेलसंड ने वित्तीय वर्ष के अंत तक होल्डिंग टैक्स वसूली में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। निर्धारित लक्ष्य 66 लाख 57 हजार रुपये के मुकाबले नगर पंचायत ने 74 लाख 20 हजार 611 रुपये की वसूली कर लक्ष्य को पार कर लिया है। इस उपलब्धि को नगर प्रशासन की सक्रियता और करदाताओं कीबढ़ती जागरूकता का परिणाम माना जा रहा है। बेलसंड नपं को 74.20 लाख की आयबेलसंड नपं को 74.20 लाख की आय4832 गृह स्वामियों ने जमा किया टैक्स : नगर पंचायत द्वारा 31 मार्च तक एकमुश्त होल्डिंग टैक्स जमा करने पर ब्याज और जुर्माना माफ करने की योजना लागू की गई थी। इस योजना का लाभ बड़ी संख्या में गृह स्वामियों ने उठाया। परिणामस्वरूप इस बार कुल 4832 गृह स्वामियों ने समय पर टैक्स जमा किया। जो पिछले वर्षों की तुलना में अधिक है। इससे नगर पंचायत की आय में...