बेलसंड नपं: तीन वार्ड पार्षदों पर सदस्यों ने जताया विश्वास, मिली जीत
सीतामढ़ी, मई 31 -- उत्तमचंद वर्मा सीतामढ़ी। नगर पंचायत बेलसंड में शनिवार को स्थायी सशक्त समिति के तीन सदस्यों का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। विभागीय आदेश के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी वंदना सिन्हा की देखरेख में नगर पंचायत कार्यालय के निचले तल पर चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई गई। चुनाव में पूर्व से मनोनीत तीनों सदस्यों पर वार्ड पार्षदों ने एक बार फिर विश्वास जताया। इसके तहत वार्ड संख्या 6 की पार्षद खैरुण निशा, वार्ड 5 की पार्षद शकुंतला देवी व वार्ड 11 की पार्षद चुन्नू पाण्डेय को निर्विरोध रूप से पुन: स्थायी सशक्त समिति का सदस्य चुना गया। चुनाव में उपस्थित 10 वार्ड पार्षदों ने सर्वसम्मति से तीनों के नाम का समर्थन किया। निर्वाची पदाधिकारी वंदना सिन्हा ने निर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान किया तथा पद एवं गोपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.