सीतामढ़ी, फरवरी 22 -- सीतामढ़ी। अनुमंडलीय अस्पताल बेलसंड में अब ईसीजी (इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम) जांच की सुविधा शुरू कर दी गई है। सरकार की 'सबका सम्मान-जीवन आसान' योजना के तहत यह पहल की गई है। जिससे क्षेत्र की करीब ढाई लाख आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। अब हार्ट संबंधी जांच के लिए मरीजों को जिला मुख्यालय या अन्य शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर मिलेगी जांच सुविधा : अब तक हृदय रोग से संबंधित लक्षण दिखने पर मरीजों को सदर अस्पताल या निजी क्लीनिक जाना पड़ता था। इससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती थी। ईसीजी मशीन उपलब्ध होने से मरीजों को त्वरित जांच और उपचार की सुविधा अस्पताल में ही मिल सकेगी। हार्ट मरीजों को होगा सीधा लाभ : चिकित्सकों के अनुसार सीने में दर्द, घबराहट, सांस फूलना या अनियमित धड़कन जैसी समस्याओं में ईसीजी जांच बेहद जरूरी होत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.