सीतामढ़ी, अप्रैल 14 -- सीतामढ़ी। नगर पंचायत बेलसंड के सहनी टोला के समीप मनुष्यमारा नदी में सोमवार दोपहर एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। नदी में शव उपलाते देख स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष जंगो राम दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। शव की पहचान शिवहर जिला के तरियानी छपरा थाना के छपरा निवासी विनोद राम के 18 वर्षीय पुत्र राजकुमार राम के रूप में की गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के चाचा नथुनी राम ने बेलसंड थाने में आवेदन देकर अज्ञात लोगों द्वारा हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।आवेदन यह भी पढ़ें- शहीद चौक पर हाइवा ट्रक के चपेट में आया युवक, मौत के अनुसार राजकुमार 12 अप्रैल की सुबह अपने घर से अपाचे मोटरसाइकिल से बेलसंड वार्ड संख्य...