बेलशिरा में फंदे से लटककर युवक ने दे दी जान, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पति-पत्नी का
भागलपुर, मई 15 -- कजरैली, संवाददाता। थाना पुलिस ने गुरुवार सुबह बेलशिरा चौक के पास से फंदे से लटके युवक का शव बरामद किया है। युवक की पहचान मनोज साह के पुत्र चंचल कुमार (28 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक तीन भाइयों में मंझला था। शहर में गन्ना रस मशीन चलाता था। बुधवार रात दस बजे गन्ना रस मशीन के मालिक के श्राद्ध का भोज खाकर घर आया और अपने पिता के बगल वाले कमरे में सोने चला गया गया। सुबह जब परिजन जगे तो वह पंखे में साड़ी के सहारे फंदे से झूल रहा था। घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही घर में कोहराम मच गया। घटना को लेकर आसपास के आधा दर्जन गांवों के लोग जमा हो गए। मामले की जानकारी पर पहुंचे कजरैली पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में कजरैली थाना के प्रभारी थाना प्रभारी चनवीर यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.