पलामू, फरवरी 26 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। रंगों के त्योहार होली के लिए तैयारी चरम पर है। लोग अन्य प्रदेशों से घर की ओर लौटने लगे हैं। बाजार के दुकानों में नए डिजाइन के कपड़े सज गया है। पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर में बुधवार होली के लिए कपड़ों की दुकानों में ग्राहक कपड़े की खरीदारी करते नजर आएं। कपड़ा व्यवसाई नरेंद्र शुक्ला ने बताया कि होली के लिए बाजार अभी थोड़ा धीमा है। हालांकि बाजार में होली के लिए नए नए डिजाइन के पुरुषों के लिए कुर्ता पजामा, बच्चों के लिए धोती कुर्ता और लड़कियों के लिए कुर्ती बाजार में उपलब्ध है। बाजार में 500 से 2500 तक के पोशाक उपलब्ध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...