किशनगंज, मार्च 14 -- किशनगंज। जिले में नदी से हो रहे अवैध बालू खनन पर अब सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। जिला पदाधिकारी विशाल राज एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक में अवैध खनन को रोकने के लिए कई अहम निर्देश दिए गए। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता, अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार तथा खनिज विकास पदाधिकारी प्रणव प्रभाकर मौजूद थे। बैठक के दौरान डीएम ने खनन से प्राप्त होने वाले राजस्व की विभिन्न मदों ईंट भट्ठा, बालू, कार्य विभाग, मिट्टी एवं दंड की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने राजस्व संग्रहण की स्थिति का आकलन करते हुए संबंधित विभागों को इसमें सुधार लाने के निर्देश दिए।समीक्षा के दौरान बेलवा घाट एवं पोठिया प्रखंड के पहाड़कट्टा क्षेत्र में महानंदा नदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.