मोतिहारी, फरवरी 3 -- तुरकौलिया। थाना क्षेत्र के बेलवा राय में तीन दिन पूर्व रात में हुई फायरिंग मामले मे पुलिस आरोपी युवक को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरु कर दी है। पुलिस ने आरोपी युवक मनीष गिरि के तीन साथियों को थाना पर लाकर पूछताछ की। आरोपी युवक मनीष गिरि व उसका पुत्र अभिराज कुमार अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। मालूम हो कि 31 जनवरी की रात मनीष गिरि ने पड़ोसी नरेश गिरि के दरवाजे पर जाकर गाली गलौज करने लगे। विरोध पर वह लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर दिए। गोली किसी को नहीं लगी। सभी घर बंदकर व भागकर जान बचाये। मामले मे पीड़ित नरेश गिरि की पत्नी गायत्री देवी ने थाना में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमे मनीष व उसके पुत्र अभिराज को नामजद किया गया है। अपर थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार ने बताया कि छापेमारी जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...