मोतिहारी, अप्रैल 8 -- अजय कुमार, तुरकौलिया। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्र के तुरकौलिया उत्तरी मंडल अंतर्गत बेलवाराय पंचायत के बूथ संख्या 202 पर भाजपा नेता राजेश्वर प्रसाद के आवास पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां पार्टी का झंडा फहराया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सह हरसिद्धि विधायक कृष्णनंदन पासवान ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह केवल एक झंडा नहीं, बल्कि करोड़ों कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और राष्ट्र प्रथम के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को देवतुल्य बताते हुए उनके समर्पण की सराहना की। भाजपा के जिलाध्यक्ष पवन राज ने कहा कि कार्यकर्ता के बदौलत भाजपा विश्व में सबसे बड़ी पार्टी है। इस अवसर पर भाजपा के वरीय नेता दीपक शर्मा, हरसिद्धि विध...