दरभंगा, अप्रैल 20 -- शशिनाथ सिंह,दरभंगा। सदर प्रखंड अंतर्गत अतिहर बेलवा गांव में सोमवार से श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी तीर्थ क्षेत्र में श्री महा विष्णु यज्ञ एवं दिव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ होगा। इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। तैयारियों का जायजा लेने रविवार को विधायक राजेश कुमार मंडल उर्फ ईश्वर मंडल वहां पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों के साथ तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक सलाह दी। विधायक ने कहा कि पांच दशक के लंबे अंतराल के बाद दूसरी बार इस नौ दिवसीय भव्य यज्ञ का आयोजन होने से क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित करने का एक अवसर मिलेगा। यह भी पढ़ें- दुर्गा स्थान में देवी देवताओं की मूर्ती की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी पूरी, कलशयात्रा आज उन्होंने आयोजन समिति और स्थानीय प्रशासन को स...