किशनगंज, अप्रैल 20 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। किशनगंज जिले में अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। सदर थाना क्षेत्र के बेलवा गांव में चल रहे अवैध खनन के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर दर्जनों जुगाड़ नावों को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी अनुसार बेलवा, बाबनडूबा, पोठिया के चिचुआबाड़ी, गौरीहाट, सतमेढ़ी, धोबीडांगा आदि जगहों पर हो रहे अवैध खनन को बुलडोजर से रौंद दिया गया। जानकारी के मुताबिक, बेलवा गांव स्थित डोंक नदी और महानंदा नदी के बेलवा टेंगरमारी और अमलझारी इलाके में लंबे समय से अवैध बालू खनन का धंधा चल रहा था। यह भी पढ़ें- अवैध खनन को लेकर प्रशासन शख्त स्थानीय स्तर पर लगातार मिल रही शिकायतों और हाल ही में सामने आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.