बगहा, मई 24 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। वाल्मीकि नगर के सांसद सुनील कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर क्षेत्र की महत्वपूर्ण विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान सांसद ने शास्त्रीनगर-बेलवानिया पुल निर्माण, मदनपुर-पनियहवा सड़क निर्माण तथा बाल्मीकिनगर में जनजाति विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग प्रमुखता से उठाई। सांसद ने मुख्यमंत्री को बताया कि शास्त्रीनगर-बेलवानिया पुल का निर्माण क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित आवश्यकता है। पुल बनने से सीमावर्ती एवं दियारा क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी तथा आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि बिहार सरकार पथ निर्माण विभाग एवं पश्चिम चंपारण जिला प्रशासन से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर केंद्र सरकार को प्र...