सोनभद्र, मार्च 10 -- अनपरा,संवाददाता। म्योरपुर विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलवादह में अवैध खनन की शिकायत पर सोमवार रात्रि में पुलिस-प्रशासन ने संयुक्त छापा मारा। मौके से दो ट्रक व एक पोकलेन को पकड़ कर उन्हे सीज किया है। एसडीएम दुद्धी निखिल कुमार यादव व क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के नेत़ृत्व में हुई इस कार्रवाई के समय वाहनों के चालक मौके से फरार हो गये। पुलिस देर रात्रि में सभी वाहनों को खिचवा कर अनपरा थाने लेकर आयी है। थानाध्यक्ष अनपरा सत्येन्द्र कुमार राय ने बताया कि मामले की विधिक जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक प्रशासन को सूचना मिली कि अनपरा परियोजना के ऐश डाइक के निकट पत्थर-मिट्टी का अवैध खनन हो रहा है। सूचना की पुष्टी होने के बाद सोमवार को संयुक्त कार्रवाई की गयी और पत्थर लदे वाहनों को मौके पर पकड़ लिया गया। एक डंपर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.