बेलवाटाड़ गांव लोगों ने बिजली आपूर्ति की मांग की
पलामू, जून 23 -- छतरपुर। पलामू जिले के नौडीहा प्रखंड के खैरादोहर पंचायत अन्तर्गत बेलवाटाड़ गांव के निवासियों ने रविवार को राज्य के वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर और सांसद विष्णु दयाल राम से मिलकर बिजली आपूर्ति की सुविधा के लिए आवेदन सौंपा। आज तक गांव में बिजली नहीं पहुंच सकी है। लोगों का कहना है कि गांव के चारों तरफ हर गांव में बिजली कई वर्ष पहले से आपूर्ति की जा रही है लेकिन आज तक अनुसूचित जाति बहुल टोला होने बावजूद यहां के निवासी उपेक्षा का शिकार रहे हैं। इस टोले पर करीब 500 लोग निवास करते हैं परंतु मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए भी दो किलोमीटर दूर लकड़ाही बाजार जाते हैं। बच्चे पढ़ाई के लिए लालटेन पर निर्भर हैं। केरोसिन नहीं मिलने के कारण समस्या बढ़ गई है। गांव की सड़क भी कच्ची सड़क है जिसके कारण बरसात में गांव कट सा जाता है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.