सुल्तानपुर, फरवरी 18 -- अखण्डनगर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बेलवाई शिवधाम के श्री भुनेश्वर महादेव मन्दिर परिसर में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में लगने वाले मेले के तीसरे दिन महिलाओं की भीड़ उमड़ी। प्राचीन परंपरा के अनुसार पुरूष वर्ग का प्रवेश वर्जित रहता है। जिसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया। थाना प्रभारी संत कुमार सिंह ने मेला क्षेत्र में भ्रमण करते हुए पुलिस बल को मन्दिर सरोवर चारों तरफ एवं मेला क्षेत्र भीड़भाड़ वाले स्थानों पर स्वयं भी पुलिस टीम के साथ भ्रमण शील दिखाई दिए। उत्तम कुमार तिवारी उपजिलाधिकारी कादीपुर एवं विनय गौतम सीओ, कादीपुर द्वारा पुलिस बल के साथ शिक्षा विभाग, विकास विभाग, राजस्व विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारियों की भी तीन शिफ्ट वार ड्यूटी लगा रखी थी। जिसमें राम बहादुर वर्मा खण्ड शिक्षा अधिकारी अखंड न...