भदोही, मार्च 3 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। होली पर्व पर बेलवरिया गीतों की धूम मची रही। त्योहार के एक दिन पूर्व ही बेलवरिया गीत सुन लोग मंत्रमुग्ध होते रहे। चारों तरफ उत्साह और उमंग का माहौल बन गया। कहीं भोजपुरी में देवर-भाभी की गीत सुन लोग झूमते रहे तो कहीं जिले के प्रसिद्ध बेलवरिया गायक जटाशंकर शुक्ल की बेलवरिया को सुन लोग उत्साहित होते रहे। जटाशंकर शुक्ल द्वारा दशकों पूर्व गाए गए बेलवरिया लोगों के बीच आज भी अपना विशेष स्थान बनाई हुई है। शहीद झूरी सिंह, शहीद शीतल पाल, विजय भान सिंह और जिले की कहानी पर आधारित बेलवरिया सुनने वालों में नई ऊर्जा का संचार होता रहा। जबकि युवा भोजपुरी गीतों पर झूमते नजर आए। हर तरफ होली पर्व को लेकर खास ही उत्साह देखने को मिला। ज्यादातर स्थानों पर एक सोमवार की रात ही होलिका दहन कर दिया गया है। जबकि ज्ञानपुर समेत तमा...