बेलरायां रेंज में वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ
लखीमपुरखीरी, मई 22 -- सिंगाही, संवाददाता। दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन अंतर्गत बेलरायां वन रेंज क्षेत्र में वन विभाग को शुक्रवार तड़के बड़ी सफलता मिली। कटैला फार्म लट्ठुआ गांव के पास लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हो गया। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।वन विभाग पिछले कई दिनों से क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए था। लगातार तेंदुआ खेतों के आसपास घूमकर मवेशियों को अपना शिकार बना रहा था, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ था। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए बेलरायां वन रेंज क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर करीब दस पिंजरे लगाए थे। वहीं शुक्रवार सुबह करीब चार बजे कटैला फार्म लट्ठुआ गांव में लगे पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हो गया। तेंदुआ पकड़े जाने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.