बेलरायां में पिंजरे में फंसा मादा तेंदुआ
लखीमपुरखीरी, जून 10 -- उत्तर निघासन रेंज के भिड़ौरी गांव के पास लोगों के दहशत की वजह बना तेंदुआ मंगलवार सुबह वन विभाग के पिजरे में कैद हो गया। वन विभाग ने इसके पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। इसमें कैद तेंदुए को बेलरायां रेंज कार्यालय में लाया गया है। मादा तेंदुए की उम्र तीन से चार साल बताई गई है। वह स्वास्थ्य परीक्षण में बिल्कुल स्वस्थ निकला है। आला अफसरों के निर्देश पर उसे जंगल में छोड़ा जाएगा। भिड़ौरी गांव के आसपास पिछले कई दिनों से तेंदुए की दहशत थी। कुछ दिन पहले ही तेंदुआ गांव के पड़ोस एक कुत्ते और एक बकरी का शिकार कर चुका था। यह भी पढ़ें- पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस इसकी वजह से भिड़ौरी सहित आसपास के कई गांवों में उसकी दहशत थी। लोग शाम होने के बाद घरों से निकलने में डर रहे थे। इसी वजह से वन विभाग ने तेंदुए को पकड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.