बिहारशरीफ, मार्च 23 -- बेलभरनी माता को आज भेजा जाएगा निमंत्रण, कल खुलेंगे मां शेरावाली के पट माता रानी के दर्शन पूजन के लिए पूजा पंडालों में उमड़ेगी भक्तों की भीड़ नवरात्र को लेकर हर तरफ हो रही मां की जय जयकार। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान टीम। शारदीय नवरात्र की पांचवें दिन स्कंदमाता की आराधना हुई। मंगलवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना श्रद्धा और भक्ति भाव से की जाएगी। साथ ही बेलभरनी माता को निमंत्रण भेजा जाएगा। बुधवार को गाजे-बाजे के साथ बेलभरनी माता को पूजा पंडालों में लाया जाएगा। मां कालरात्रि की पूजा होगी। इसी के साथ भक्तों के दर्शन पूजन के लिए मां शेरावाली के पट खोल दिये जाएंगे। चैत्र नवरात्र को लेकर हर तरफ मां की जय जयकार हो रही है। खासकर देवी मंदिरों में अहले सुबह से पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। शा...