हल्द्वानी, अगस्त 27 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी रुद्रपुर हाईवे पर बेलबाबा क्षेत्र में हाईकोर्ट परिसर शिफ्ट करने की कवायद अब तेजी से आगे बढ़ रही है। लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रस्तावित हाईकोर्ट न्यायिक परिसर का प्रारंभिक खाका (नक्शा) तैयार कर लिया गया है। साथ ही परिसर के लिए जरूरी 30 हेक्टेयर भूमि और अन्य औपचारिकताओं को लेकर वन विभाग को प्रस्ताव भेजने की तैयारी भी पूरी कर ली गई है। लोक निर्माण विभाग, के अधिकारियों ने इसकी रिपोर्ट तैयार की है। प्रस्तावित नक्शे में न्यायिक परिसर की सुरक्षा और आवाजाही को विशेष ध्यान में रखा गया है। परिसर में प्रवेश और निकासी के लिए केवल रुद्रपुर हाईवे की तरफ तीन गेट बनाए जाने का प्रस्ताव बनाया गया है। परिसर की अन्य तीन दिशाओं में किसी तरह का गेट नहीं होगा। इन तीनों तरफ सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी। इससे न्यायिक परि...