गोपालगंज, जून 6 -- कुचायकोट। बेलबनवा स्थित हनुमान मंदिर में शनिवार को आध्यात्मिक एवं धार्मिक उत्साह का विशेष माहौल देखने को मिला।

महामंडलेश्वर का आगमन देवभूमि हरिद्वार से पधारे जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी उमाकांतानंद सरस्वती जी महाराज ने मंदिर पहुंचकर भगवान हनुमान की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा मंदिर के नवनियुक्त महंत बृजमोहन दास जी महाराज को सम्मानित किया। महामंडलेश्वर ने कहा कि धार्मिक संस्थानों की गरिमा, परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों को बनाए रखने में महंत की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महंत बृजमोहन दास मंदिर की धार्मिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

श्रद्धालुओं को प्रेरणा उन्होंने कहा कि बेलबनवा हनुमान मंदिर क्षेत्र के श्रद्धालुओं की आस्था का ...