बेलफास्ट हिंसा के बाद भारत के आयरलैंड दौरे पर छाए खतरे के बादल, टल सकता है वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू; जारी हुआ बयान
नई दिल्ली, जून 12 -- टीम इंडिया इस समय अफगानिस्तान की मेजबानी कर रही है। एकमात्र टेस्ट के बाद भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के खत्म होने के तुरंत बाद भारतीय खिलाड़ी UK के लिए उड़ान भरेंगे। भारत को आयरलैंड के खिलाफ दो मैच की टी20 सीरीज खेलनी है, इसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड के लिए रवाना हो जाएगी। हालांकि भारत के आयरलैंड दौरे पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं, ऐसे बेलफास्ट में हुई हिंसा के बाद हुआ है। क्रिकेट आयरलैंड ने इसको लेकर बयान भी जारी कर दिया है। फिलहाल यह कन्फर्म नहीं है कि भारत के मैच बेलफास्ट से शिफ्ट होंगे या यह दौरा ही रद्द कर दिया जाएगा। बीसीसीआई और आयरलैंड क्रिकेट स्थिति पर नजरें बनाए हुए हैं। अगर भारत का आयरलैंड दौरा रद्द होता है तो वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.