नई दिल्ली, जून 30 -- आयरलैंड से 2-0 से सीरीज हारने के बाद अब भारतीय टीम पांच मैचों की टी-20 शृंखला के इंग्लैंड में है। 1 जुलाई को दोनों देशों के बीच पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाएगा। मैच की पूर्व संध्या पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए श्रेयस अय्यर ने अपनी और अपने टीम की आगामी सोच के बारे में बात करने के साथ- साथ आयरलैंड की हार का भी पोस्टमार्डम किया। अय्यर ने साफ शब्दों में कह दिया कि बेलफास्ट का मैदान असल में क्रिकेट स्टेडियम था ही नहीं। ऐसे स्टेडियम में खेलने की आदत नहीं पड़ी है, इसलिए हम आदी नहीं थे और परस्थितियों को अडॉपर्ट नहीं कर पाए।बेलफास्ट का मैदान असल में स्टेडियम नहीं था इंग्लैंड के चेस्टर ली स्ट्रेट में पत्रकारों के साथ चर्चा के दौरान अय्यर ने ली स्ट्रीट से आयरलैंड के बेलफास्ट क्रिकेट ग्राउंड की तुलना कर दी। दोनों जगहो...