देवरिया, मार्च 14 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने कहा कि बेलपार रेलवे ढाला 112 ए पर आरओबी (उपरगामी सेतु) निर्माण का मार्ग अब लगभग साफ हो गया है। इसके लिए एनएचआई से राज्य सरकार को एनओसी मिल गई है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि उनके कार्यकाल में ही बेलपार रेलवे ढाला पर आरओबी का निर्माण हो जाए, जिससे क्षेत्रीय जनता को जाम की समस्या से स्थायी राहत मिल सके।शुक्रवार को अपने आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में विधायक ने बताया कि बेलपार रेलवे ढाला पर आरओबी निर्माण के लिए वे शुरू से ही प्रयासरत हैं। उनके प्रयास से रेलवे की ओर से अंशदान भी मिल गया था, लेकिन 27 फरवरी 2023 को जब मामला वित्तीय स्वीकृति के लिए गया तो पता चला कि संबंधित सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग में शामिल हो चुकी है। इसके बाद भी उन्होंने प्रयास जारी रखा और म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.