बेलपत्र, नर्मदेश्वर शिवलिंग की महिमा को बताया
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 24 -- बनी तेरहमील, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी क्षेत्र के होशियार गांव में कलाकांत मिश्र के आवास पर आयोजित शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन कथावाचक डॉ. अमर चेतन ने भगवान शिव की महिमा का वर्णन किया। कथा में उन्होंने रुद्राक्ष धारण करने के आध्यात्मिक, धार्मिक महत्व, नर्मदेश्वर शिवलिंग की विशेष महिमा और भगवान शिव को प्रसन्न करने के सरल उपायों पर प्रकाश डाला। कथावाचक ने बताया कि श्रद्धा एवं विधि-विधान से भगवान शिव की आराधना तथा बेलपत्र अर्पित करने से भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न होकर भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। उन्होंने कहा कि रुद्राक्ष धारण करने से मन को शांति, सकारात्मक ऊर्जा एवं आध्यात्मिक बल प्राप्त होता है। इस दौरान लक्ष्मीकांत मिश्र, पूर्व प्रधान निशाकांत मिश्र, कमलाकांत मिश्र, ग्राम प्रधान रामआसरे शुक्ला, जलमणि दुबे, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.