बांदा, अप्रैल 27 -- बांदा,संवाददाता। बिजली विभाग की ओर से लगाए गए स्मार्ट मीटर अब उपभोक्ताओं के गले की फांस बन गए हैं। इसको लेकर सोमवार को कलक्ट्रेट में बेलन लेकर पहुंची महिलाओं ने प्रदर्शन किया। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला को ज्ञापन सौंपा। सोमवार को पुष्पा गोस्वामी के नेृतत्व में शहर के रहुनियां, खुटला सहित कई मोहल्लों की महिलाओं ने बेलन लेकर स्मार्ट मीटर हटाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी की चौखट पर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि जब से स्मार्ट मीटर लगाया गया है, तब उनका रात व दिन का सुकून छिन गया है। आए दिन बिजली काट दी जाती है। यह भी पढ़ें- महिलाओं ने बेलन लेकर जताया स्मार्ट मीटर का विरोध पहले माह भर में एक से डेढ़ हजार रुपये में बिल हो जाता था। अब पांच-पांच हजार रुपये रिचार्ज करने पर भी माइनस में बिल भेजा जा रहा है। इस भ...