गंगापार, जून 27 -- इस समय किसानों के धान की नर्सरी डालने का समय चल रहा है। जिन नहरो में पानी रहना चाहिए उन नहरो से धूल उड़ रही है। जिससे किसानों की परेशानी बढ़ी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खीरी क्षेत्र के बेलन नहर से पानी की जगह धूल उड़ रही है। नहर से जुड़े किसानों का कहना है कि, पानी समय से न मिल पाने से धान की नर्सरी नहीं डाली जा सकी है। जिससे पैदावार पर असर पड़ना तय है। भीषण गर्मी के वजह से पशु पक्षी वन्य जीव प्राणी प्यास बुझाने के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- सूखी पड़ी नहरों से धान की रोपाई पर संकट बेलन नहर से जुड़ी सूखी नहरों में सुजनी राजबहा, इटवा राजबहा, डीही डिवाइडर राजबहा, खीरी राजबहा, खरका माइनर, आदि नहरो से धूल उड़ रही है। क्षेत्रीय किसानों ने बेलन नहर विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए स...