गंगापार, अगस्त 18 -- मूसलाधार बारिश से क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लोगों के घरों में पानी घुस गया। सोमवार की देर रात शुरू हुई वर्षा मंगलवार को सुबह इस बजे तक चलती रही। सिरसा कस्बे में वार्ड संख्या छह में पानी भर गया था। इसी तरह जल निकासी की व्यवस्था कर पानी निकाला गया। लाला राम लाल अग्रवाल इंटर कालेज परिसर में दो फीट पानी भर गया है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: कर्णावती, बेलन नदी और देवरी जलाशय उफनाएबसहरा गांव में जल भराव बसहरा प्रधान ओम प्रकाश पाल की सूचना पर नायब तहसीलदार मेजा नंदलाल राजस्व टीम के साथ बसहरा गांव का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि बसहरा गांव में पहाड़ी का पानी पहुंचा है, जिससे बसहरा गांव की यादव बस्ती में पानी भर गया है। पानी निकालने के लिए नहर में कटवा दिया गया है। बस्ती के लोगों को भोजन का पैकेट वितरित किया गया। इसके पूर...