बेलन नदी का पानी पी रहे घोरहई गांव के तीन सौ ग्रामीण
गंगापार, जून 29 -- मांडा पहाड़ी क्षेत्र के गांवों में गर्मी बढ़ने के साथ ही जलस्तर नीचे जाने के कारण ज्यादातर कुंए और हैंडपंप सूख चुके है। हर साल गर्मी के मौसम में पहाड़ी क्षेत्र के तमाम गांवों में स्थानीय प्रशासन को टैंकर से पेयजल उपलब्ध कराना पड़ता है, लेकिन अभी टैंकर से पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हुई है। कुंओं और हैंडपंपों के सूखने के साथ ही पेयजल संकट गहरा हो गया है। क्षेत्र के पूरा पांडेय ग्राम पंचायत के आदिवासी बस्ती के सैकड़ों ग्रामीण महीनों से बेलन नदी के पानी ही पी रहे हैं। जनपद के दक्षिणी पहाड़ी भूभाग में स्थित मांडा विकास खंड क्षेत्र के उपरौध कहे जाने वाले लगभग तीन दर्जन पहाड़ी गांवों में कुंओं, नदी, तालाबों और नहरों में पानी न होने से मांडा क्षेत्र का जलस्तर मई बीतते बीतते काफी नीचे चला जाता है, जो इस समय जून महीने के समापन के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.