गंगापार, मई 31 -- मांडा पहाड़ी क्षेत्र के गांवों में गर्मी बढ़ने के साथ ही जलस्तर नीचे जाने के कारण ज्यादातर कुंओं और हैंडपंपों के सूखने का सिलसिला शुरू हो गया है। कुंओं और हैंडपंपों के सूखने के साथ ही पेयजल संकट गहराना शुरू हो गया है। क्षेत्र के पूरा पांडेय ग्राम पंचायत के घोरहई आदिवासी बस्ती के सैकड़ों ग्रामीण महीनों से बेलन नदी के पानी ही पी रहे हैं। मजबूरन इनको बेलन नदी में ही स्नान व नित्य क्रिया भी करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...