रुद्रप्रयाग, नवम्बर 15 -- मुख्यालय स्थित बेलनी कस्बे में बीते दस दिनों से अनियोजित पेयजल से स्थानीय लोग परेशान है। आक्रोशित लोगों ने शनिवार को जल संस्थान कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अभियंता कक्ष के बार सांकेतिक धरना दिया। कहा कि यदि शीघ्र पेयजल आपूर्ति ठीक न की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहीं बाद में अफसरों से हुई वार्ता व आश्वासन के बाद लोगों ने धरना स्थगित किया। शनिवार सुबह नगर क्षेत्र के बेलनी वार्ड के स्थानीय लोग अनियोजित पेयजल आपूर्ति से नाराज होकर जल संस्थान कार्यालय पहुंचे। उन्होंने ने अधिशासी अभियंता दफ्तर के बाद सांकेतिक धरना दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले दस दिनों से बेलनी कस्बे में अनियमित पेयजल आपूर्ति हो रही है। स्थिति ऐसी है कि कई बार आपूर्ति बाधित भी हो रही है। वार्ड सभासद सुरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जिला मुख्यालय...