बेलनगंज में अवैध निर्माण सील, रुनकता में अवैध कालोनी पर चला बुलडोजर
आगरा, जुलाई 31 -- आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने अवैध निर्माणों और अनाधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ अपनी मुहिम को तेज करते हुए गुरुवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। प्राधिकरण के प्रवर्तन दल ने दो अलग-अलग जोनों में अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ बुलडोजर और सीलिंग की कार्रवाई की। पहली कार्रवाई वार्ड छत्ता-प्रथम के अंतर्गत पथवारी, बेलनगंज क्षेत्र में की गई। यहां सुयश अग्निहोत्री द्वारा बिना किसी मानचित्र स्वीकृति के अवैध निर्माण कार्य कराया जा रहा था। प्राधिकरण ने निर्माण को सील कर दिया।दूसरी कार्रवाई हरीपर्वत-द्वितीय जोन के रुनकता क्षेत्र में स्थित रेणुकाधाम, शनिदेव मंदिर रोड पर की गई। यहां पंकज गोयल द्वारा लगभग 5000 वर्ग गज के बड़े भूखंड पर बिना अनुमति के प्लॉटिंग कर अनाधिकृत कॉलोनी विकसित की जा रही थी। प्राधिकरण ने इस अवैध कॉलोनी में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.