खगडि़या, अप्रैल 9 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिले कोयला टावर, नागेश्वर सिंह वासा के 12 वर्षीय छात्र ने बुधवार को गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृत छात्र की पहचान रुदल सदा के पुत्र प्रिस कुमार के रूप में की गई है। इधर मृतक के पिता ने बताया कि उसका बेटा पड़ोस के ही एक खेत से मक्का की बाली तोड़ लिया था। किसान ने इसकी शिकायत छात्र की मां से की। मां की पिटाई के भय से वह दूसरे घर में जाकर छिप गया और इसी बीच वह बकरी वाले रस्सी से गले में फ ांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.