खगडि़या, मई 23 -- बेलदौर । एक संवाददाता प्रखंड परिसर स्थित आईटी भवन के सभागार में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में सुनवाई के बाद पुराने तेरह मामले का निष्पादन कर दिया गया। जबकि नए आए सात मामले को पंजीकृत कर दूसरे पक्ष के लोगों को नोटिस जारी कर अगले सप्ताह सुनवाई के लिए विचाराधीन रखा गया। जनता दरबार में मामले की सुनवाई सीओ अमित कुमार ने की, जबकि इस कार्य में सीओ को राजस्व अधिकारी सत्यनारायण झा, अंचल लिपिक पंकज कुमार, अपर थाना अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने आवश्यक सहयोग किया। यह भी पढ़ें- जनता दरबार में 15 मामलों की सुनवाई, पांच का निष्पादन यह भी पढ़ें- जनता दरबार में चार मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन यह भी पढ़ें- जनता दरबार में एक मामले का निष्पादन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...