खगडि़या, मई 12 -- बेलदौर। एक संवाददाता तेलिहार पंचायत के तीनगछिया जमींदारी बांध पर बाइक के ठोकर लगने से एक महिला एवं एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में दोनों को सूचना पर पुलिस की 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर दोनों को अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती करवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना मंगलवार की दोपहर की बताई जा रही है। घायल महिला की पहचान तेलिहार पंचायत के वार्ड नंबर आठ निवासी सुरेंद्र सादा के 45 वर्षीय पत्नी मंजू देवी एवं बाइक चालक रामनगर गांव निवासी शेखो चौधरी के पुत्र मनीष कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक घटना के समय घायल महिला मंजू देवी अपनी पुत्री के साथ उसराहा बाजार से खरीदारी कर अपने घर वापस लौट रही थी। इसी क्रम में घ...