खगडि़या, मई 16 -- बेलदौर । एक संवाददाता सुहागिनों ने शनिवार को वट सावित्री पूजा के मौके पर वट वृक्ष के निकट पहुंच कर पूजा-अर्चना कर अपने सुहाग के लंबी जिंदगी की कामना की। वट सावित्री पूजा करने वाले सुहागिनों ने सबेरे से इस पूजा की तैयारी शुरू कर दी। सुहागिन पूरे विधि विधान के साथ स्नान कर नए वर्ष पहनकर सज धजकर बांस के बने पंखे एवं दौरा में आवश्यक पूजन सामग्री लेकर अपने निकट के वट वृक्ष के निकट पहुंच कर पूजा-अर्चना कर पति के लंबी जिंदगी की कामना की। इस मौके पर उपस्थित पंडितों ने सुहागिनों को सत्यवान सावित्री का कथा कह कर सुनाया, जिसमें सावित्री ने अपने पतिव्रता धर्म के बल पर मौत के मुंह में समा चुके अपने पति को पुन: जीवित करने में सफल रही थी। यह भी पढ़ें- वट सावित्री पूजा : वट वृक्ष की आराधना कर पति के लंबी उम्र की कामना वट सावित्री पूजा क...