बेलदौर : सर्पदंश से महिला की मौत, परिजनों में मातम
खगडि़या, सितम्बर 26 -- बेलदौर । एक संवाददाता पचौत पंचायत के छोटी भरना गांव में सांप काटने से 36 वर्षीया एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान पचौत पंचायत के वार्ड नंबर एक छोटी भरना गांव निवासी लालटुन शर्मा की 36 वर्षीया पत्नी ललिता देवी के रूप में की गई है। उसके पति लालटुन शर्मा के मुताबिक अचानक उसकी पत्नी के मुंह से झाग निकलने लगा। सांप काटने की आशंका होने पर परिजन उसे तत्काल लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलदौर के लिए निकले, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बेलदौर पीएचसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना बेलदौर थानाध्यक्ष और अंचलाधिकारी को दी गई। सूचना पर बेलदौर थाना के एसआई उमेश यादव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.