बेलदौर : मारपीट करने की शिकायत
खगडि़या, मई 18 -- बेलदौर । एक संवाददाता पीरनगरा गांव निवासी रामसागर यादव के 26 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही गांव के तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मारपीट करने की शिकायत की है। घटना सोमवार की बताई जा रही है। आवेदन में आवेदक ने गांव के ही मिट्ठू यादव, अंशु कुमार एवं दिलखुश यादव को नामजद अभियुक्त बनाते हुए कहा है कि घटना के समय वह बाइक से जा रहे थे। इसी क्रम में घटनास्थल पर नामजदों ने रोककर घटना को अंजाम दिया। इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। यह भी पढ़ें- बाइक में टक्कर मारकर युवक से मारपीट, चार पर मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.