बेलदौर : बाइक की ठोकर लगने से बालक घायल
खगडि़या, मार्च 28 -- बेलदौर । एक संवाददाता बाइक के ठोकर लगने से एक चार वर्षीय बालक घायल हो गया। घायलावस्था में उसका इलाज परिजनों ने पीएचसी में करवाया, जहां इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। घटना शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय के सामने की बताई जा रही है। घायल बालक का पहचान नगर पंचायत निवासी राजीव कुमार के चार वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक घायल बालक अपने पिता के साथ कलश यात्रा देखने के लिए जा रहा था। इसी क्रम में घटनास्थल पर नगर पंचायत के श्रीपुर गांव निवासी पिंकू कुमार के पंद्रह वर्षीय पुत्र अमर कुमार के बाइक से उसे ठोकर लग गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.