खगडि़या, अप्रैल 28 -- बेलदौर। एक संवाददाता काली कोसी नदी कैंजरी से बरामद अज्ञात शव का पहचान सोमवार को दूसरे दिन भी संभव नहीं हो पायी। हालांकि पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे 72 घंटे तक पहचान के लिए अस्पताल में सुरक्षित रखे हुए है। इस अवधि में उसका पहचान संभव नहीं होने पर पुलिस यूडी केश का मामला दर्ज कर नियमानुसार शव का अंतिम संस्कार कर देगी। उल्लेखनीय है कि रविवार को कैंजरी गांव के कपिलदेव यादव के खेत के सामने जलकुंभी में एक अधेड़ पुरुष का लाश सड़ी गली अवस्था में देखी गई। सूचना पर पुलिस ने शव को बरामद कर उसका पंचनामा बनाकर कर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया, जहां से उसे भागलपुर के मायागंज स्थित मेडिकल कालेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया गया। आशंका जताई जा रही है संभवत: उसकी हत्या कर लाश को काली कोसी नदी में फेंक दिया गया, जो नदी क...