खगडि़या, जून 17 -- बेलदौर । एक संवाददाता प्रखंड परिसर स्थित नवनिर्मित पार्क परिसर में बुधवार को दूसरे दिन का सहयोग सह जन कल्याण शिविर संपन्न हुई। दूसरे दिन बुधवार को आयोजित शिविर में गोगरी डीसीएलआर राजकुमार, सीओ अमित कुमार, बीएओ प्रभात रंजन, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मुकेश कुमार ने सरकार के द्वारा आम लोगों के हित में चलाए जा रहे सरकारी योजनाओं का विस्तार से जानकारी दी। इसमें संबंधित विभाग के पदाधिकारी ने अपने अपने विभाग के द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तार से जानकारी देते हुए आवश्यक दस्तावेज के साथ आवेदन कर इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। शिविर में राजस्व, गृह, सामाजिक सुरक्षा, उर्जा, श्रम संसाधन, योजना एवं विकास, परिवहन, उद्योग, नगर विकास, ग्रामीण विकास, बैकिंग, कृषि, आईसीडीएस, जीविका, आपूर्ति, अल्पसंख्यक कल्याण, स्वास्थ...